{"_id":"5e10e2d38ebc3e8809690021","slug":"thieves-took-out-the-iron-stove-from-the-ring-saharanpur-news-mrt462067443","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त से लोहे का गल्ला उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़त से लोहे का गल्ला उखाड़ ले गए चोर
विज्ञापन
आढ़त से लोहे का गल्ला उखाड़ ले गए चोर
नकुड़ (सहारनपुर) । शुक्रवार की रात चोर एक आढ़त में घुसकर वहां से लोहे का गल्ला उखाड़ ले गये। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी हुए गल्ले में करीब पचास हजार की नगदी होना बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नकुड़-नयागांव रोड पर कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित अघ्याना तिराहे के पास धीरज सिंघल की राधा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त की दुकान है। बताया जाता है कि धीरज सिंघल परिवार सहित वृंदावन गये हुए हैं।
शुक्रवार की रात चोर इसका फायदा उठाते हुए छत के रास्ते एक रोशनदान को तोड़कर आढ़त में घुस गये और वहां ईंटों में चिनवाया गया लोहे का गल्ला उखाड़ ले गये। सुबह को धीरज सिंघल के छोटे भाई नीरज सिंघल जब मुनीम को आढ़त पर छोड़ने गये तो शटर उठाकर देखा तो वहां से गल्ला गायब था तथा सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी एलसीडी टूटी हुई मिली। नीरज ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व अपने भाई धीरज सिंघल को दी। नीरज ने बताया चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नीरज ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध करीब पचास हजार की नगदी से भरा लोहे का गल्ला, जरूरी कागजात चोरी होना तथा दुकान में लगी एलसीडी आदि को तोड़ने की तहरीर दी है। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।