फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thermal screening of GRP, RPF seals

जीआरपी, आरपीएफ के जवानों की थर्मल स्क्रीनिंग

Sat, 28 Mar 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening of GRP, RPF seals
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों का थर्मल स्केनिंग करामे स्वास्थ्य क? - फोटो : SAHARANPUR
जीआरपी, आरपीएफ के जवानों की थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वायरस के खतरे के बीच संदिग्ध पुलिस कर्मचारियों के भर्ती होने के बाद सर्विलांस टीमों ने शुक्रवार की रात से शनिवार तक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के सुरक्षा जवानों और अन्य सहित 150 से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही सबको अलर्ट किया कि घर में रहने से लेकर ड्यूटी देने तक किसी भी स्तर पर संक्रमण से बचाव की सावधानी में लापरवाही न बरती जाए।

सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय की निगरानी में कोरोना सर्विलांस टीम में शामिल धर्मेंद्र कुमार, एमपी सिंह चावला, अशोक पंवार, तरुण यादव सहित अन्य ने पहले उत्तर रेलवे अंबाला डिवीजन से जुड़े रेल अफसरों और फिर सुरक्षा जवानों की स्क्रीनिंग की। इसके अलावा जनमंच सभागार के पास मिले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। टीम ने बताया कि अब तक की स्क्रीनिंग में सब सही पाए। वहीं, सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के पास मिले तो उन लोगों को आश्रय दिलाया जो अलग-अलग क्षेत्रों से फंसे हैं और अपने गंतव्यों को नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed