{"_id":"5d505b338ebc3e6ced374df0","slug":"there-will-be-development-in-kashmir-employment-and-equality-will-increase-shahi-saharanpur-news-mrt437896549","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में होगा विकास, बढ़ेगा रोजगार और समानता- सूर्य प्रताप शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में होगा विकास, बढ़ेगा रोजगार और समानता- सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन
सर्किट हाऊस में प्रेसवार्ता करते जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : SAHARANPUR
कश्मीर में होगा विकास, बढ़ेगा रोजगार और समानता : शाही
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने से जम्मू कश्मीर से अलगाववाद और आतंकवाद पर अंकुश लगेगा। साथ ही कश्मीर में विकास, पर्यटन को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
रविवार को सहारनपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए की वजह से जम्मू कश्मीर के लोग मौलिक और नागरिक अधिकारों से वंचित थे। औद्योगिक विकास नहीं हो रहा था, अच्छे शिक्षण संस्थान नहीं थे। इससे पिछड़ापन और गरीबी भी बढ़ रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर की बेहतरी के लिए दृढ़ता से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, जिसका समर्थन लोकसभा में 70 के मुकाबले पर 370 सांसदों ने किया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय की देशवासी सराहना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने से कश्मीर में समानता का भाव पैदा होगा, एक विधान, एक निशान और एक संविधान व्यवस्था लागू होगी। यही सपना डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी देखा था, जो 72 साल बाद पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी यही भावना थी। उन्होंने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में अच्छे संस्थान खुल सकेंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश के अन्य विकसित राज्यों की तरह ही जम्मू कश्मीर भी विकसित होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कश्मीर के लोग तरक्की करेंगे।
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस द्वारा इस निर्णय को संविधान के विपरीत बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए हुआ निर्णय संविधान सम्मत है, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी अस्थायी तौर पर अनुच्छेद 370 लागू किया था। कांग्रेस और सपा के लोगों को भी समझना चाहिए और संविधान को ठीक से पढ़ना चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने भी कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने से जम्मू कश्मीर को आतंकवाद और अलगाववाद से भी मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आयुष राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजपाल सिंह, पवन सिंह राठौर, मुकेश चौधरी, प्रमोद ढायकी, महेंद्र सचदेवा, अमित गगनेजा, रवि सैनी, कृष्णपाल पुंडीर, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, अभय चौधरी और तेज क्वात्रा आदि मौजूद रहे।