फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be an indefinite strike if the arrest is made

Saharanpur News: गिरफ्तारी हुई तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
There will be an indefinite strike if the arrest is made
घंटाघर स्थित विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देते विद्युत निगम
सहारनपुर। हड़ताल कर रहे विद्युत कर्मियों ने दो टूक कहा कि गिरफ्तारी हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसके साथ ही जेल भरो आंदोलन भी शुरू होगा। जिसकी जिम्मेदारी ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एसडीओ, जेई और विद्युत कर्मियों ने हड़ताल कर तीसरे दिन घंटाघर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना जारी रखा। धरने को संबोधित करते हुए प्रदीप सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम का शीर्ष प्रबंधन हठवादी रवैया अपना रहा, जो लिखित समझौते को लागू नहीं कर रहा। जिसके चलते उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे विद्युत कर्मियों का किसी प्रकार उत्पीड़न किया गया तो वह शांत नहीं बैठेंगे। अगर जेल भरो आंदोलन करना पड़ा तो उसके लिए भी तैयार रहेंगे। धरने में समिति पुलकित टंडन, रोबिन शर्मा, राजीव भट्ट, राजवीर, अमित श्रीवास्तव, मनीष यादव, सुधाकर, आदित्य, कार्तिक गुप्ता, अनिल, लक्ष्मीकांत, मो. रजा, राजकुमार, धर्मेंद्र, मितेश, नवल किशोर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed