{"_id":"5dc0796b8ebc3e93a230ee48","slug":"there-will-be-a-cricket-match-between-up-and-chhattisgarh-in-saharanpur-saharanpur-news-mrt451934660","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच होगा क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच होगा क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर छह से आठ नवंबर तक यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा। यह मैच विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत होगा। क्रिकेट प्रेमी बिना किसी टिकट के मैच का आनंद ले सकेंगे। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मैच की तैयारियों में जुटी है।
सोमवार को अंबाला रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत अंडर-16 खिलाड़ियों का मुुकाबला होगा। खास बात यह है कि टीम में तीन खिलाड़ी सहारनपुर के शामिल हैं, जिनमें दीपक राणा, वाहिद और मोहम्मद अमान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मैच के लिए ऑफिशियल बीसीसीआई और यूपीसीए द्वारा नियुक्त किए गए हैं। अंपायर भी बाहर से ही रहेंगे। चौथे अंपायर के लिए मैच की वीडियोग्राफी होगी, जिसके लिए मैदान पर छह कैमरे लगाए जाएंगे। मैच के मुख्य अतिथि बीसीसीआई के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महिम वर्मा होंगे, जो छह नवंबर की सुबह नौ बजे मैच का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई में कार्यरत रहे डॉ. युद्धवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि मैच के लिए जरूरी सभी शर्तों पर बेहतरी के साथ काम किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य अगली बार रणजी मुकाबला सहारनपुर में कराने का है। पत्रकार वार्ता में साजिद उमर, राकेश टंडन, विक्की चौधरी, सैयद मशकूर, राजीव गोयल टप्पू आदि शामिल रहे।