फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be a cricket match between UP and Chhattisgarh in Saharanpur

सहारनपुर में यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच होगा क्रिकेट मुकाबला

Tue, 05 Nov 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
There will be a cricket match between UP and Chhattisgarh in Saharanpur
सहारनपुर में यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच होगा क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर छह से आठ नवंबर तक यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा। यह मैच विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत होगा। क्रिकेट प्रेमी बिना किसी टिकट के मैच का आनंद ले सकेंगे। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मैच की तैयारियों में जुटी है।

सोमवार को अंबाला रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत अंडर-16 खिलाड़ियों का मुुकाबला होगा। खास बात यह है कि टीम में तीन खिलाड़ी सहारनपुर के शामिल हैं, जिनमें दीपक राणा, वाहिद और मोहम्मद अमान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मैच के लिए ऑफिशियल बीसीसीआई और यूपीसीए द्वारा नियुक्त किए गए हैं। अंपायर भी बाहर से ही रहेंगे। चौथे अंपायर के लिए मैच की वीडियोग्राफी होगी, जिसके लिए मैदान पर छह कैमरे लगाए जाएंगे। मैच के मुख्य अतिथि बीसीसीआई के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महिम वर्मा होंगे, जो छह नवंबर की सुबह नौ बजे मैच का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई में कार्यरत रहे डॉ. युद्धवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि मैच के लिए जरूरी सभी शर्तों पर बेहतरी के साथ काम किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य अगली बार रणजी मुकाबला सहारनपुर में कराने का है। पत्रकार वार्ता में साजिद उमर, राकेश टंडन, विक्की चौधरी, सैयद मशकूर, राजीव गोयल टप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed