{"_id":"691a20d8bedfec95a30c8ecb","slug":"there-will-be-a-block-of-five-hours-today-and-four-and-a-half-hours-tomorrow-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-163115-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज पांच और कल साढ़े चार घंटे का रहेगा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज पांच और कल साढ़े चार घंटे का रहेगा ब्लॉक
Mon, 17 Nov 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला से सहारनपुर के बीच सरसावा-पिलखनी की डाउन लाइन पर दो दिन का ब्लॉक रहेगा। पहले दिन पांच व दूसरे दिन साढ़े चार घंटे के ब्लॉक से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। एक पैसेंजर रद्द रहेगी, जबकि चार ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी। चार ट्रेनों के संचालन की मॉनीटरिंग होगी।
सोमवार को सरसावा-पिलखनी में डाउन लाइन पर दोपहर 12:45 से शाम 5:45 बजे तक ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। इस दिन ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूणिया कोर्ट जनसेवा, 15064 चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस के संचालन पर असर पड़ेगा। 18 नवंबर को इसी लाइन पर दोपहर 1:15 से शाम 5:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी।
17 व 18 नवंबर को ट्रेन नंबर 64502 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर नहीं चलेगी, जबकि 64513 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर अंबाला-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। इसका अंबाला-नंगलडैम के बीच संचालन होगा। ट्रेन नंबर 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना, 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी और 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस के संचालन की अधिकारी मॉनीटरिंग करेंगे, ताकि इसके संचालन पर कोई असर न पड़े।