{"_id":"67d5cf607eaef4dca4033248","slug":"there-was-drizzle-throughout-the-night-along-with-thundering-clouds-temperature-also-dropped-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-144760-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बादलों की गर्जना के साथ रातभर हुई बूंदाबांदी, तापमान भी गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बादलों की गर्जना के साथ रातभर हुई बूंदाबांदी, तापमान भी गिरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बादलों की गर्जना के साथ रातभर बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सुबह मौसम खुल जाने के बाद दिनभर खिली धूप रही।
मौसम विभाग ने जनपद में शुक्रवार को बूंदाबांदी का अनुमान जताया था, लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। अपराह्न तीन बजे के बाद हल्के बादल निकल आए, जिन्होंने शाम सात बजे तक घना रूप ले लिया। इसके बाद तेज हवा के साथ बिजली चमकी और बादलों की गर्जना शुरू हो गई।
रात करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो सुबह 7:30 बजे तक रुक-रुककर होती रही। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट रही। न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 15 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शनिवार को 11 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट रही और वह 30 से गिरकर 28 हो गया। मौसम विभाग ने जनपद में रविवार को भी बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।