{"_id":"62c32d842dab576ba4332b7e","slug":"there-was-an-outcry-for-drinking-water-due-to-the-breakdown-of-the-pipeline-saharanpur-news-mrt5956489148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटने से पेयजल को मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटने से पेयजल को मचा हाहाकार
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में टूटी पड़ी पाइप लाइन
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान नगर पंचायत की पानी की सप्लाई का पाइप टूटने से कसबे में चार दिन से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। पेयजल संकट की सूचना के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए नगर पंचायत को शीघ्र पानी की सप्लाई शुरू कराने के निर्देश दिए।
दिल्ली हाईवे पर नाला निर्माण के लिए कस्बे के मुख्य मार्ग पर खोदाई की जा रही हे। इस खोदाई में नगर पंचायत से कस्बे को दी जाने वाली पानी की सप्लाई का बड़ा पाइप टूट गया। पाइप टूटने से कसबे के मोहल्ला पीरजादगान, काजियान, बंजारान, कायस्तान, बाजार कलां, गंगाराम, सराय, इकराम, महल सहित 15 वार्डों में चार दिनों से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। इससे पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। नागरिकों की शिकायत पर एसडीएम संगीता राघव ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए नगर पंचायत को शीघ्र पानी की सप्लाई शुरू कराने के निर्देश दिए।
कस्बावासी राजकुमार, मांगेराम, रिजवान, नवाब, अंकित कश्यप, काजी अदनान, रोहित जैन, विपिन धीमान, फैसल आदि का कहना है कि चार दिनों से नगर पंचायत की पानी की सप्लाई बंद होने से पानी को लेकर संकट खड़ा हो गया है। ज्यादातर घरों में हैंडपंप भी नहीं हैं। लोगों ने नगर पंचायत से पानी की सप्लाई शीघ्र सुचारु कराने की मांग की है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामचंद्र मौर्य ने फोन पर बताया जो पाइप टूटा है। वैसा पाइप कहीं नहीं मिल पा रहा है। पाइप मिलते ही पानी की सप्लाई को सुचारु करा दिया जाएगा।

पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

टूटी पाइप लाइन का निरीक्षण करती एसडीएम- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन