फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... then air service to Chardham will start in June

...तो जून में शुरू होगी चारधाम के लिए हवाई सेवा

Tue, 03 Mar 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
... then air service to Chardham will start in June
सहारनपुर। चारधाम यात्रा के लिए सरसावा एयरबेस से उड़ान की आस जगी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उड़ान सेवा जून तक शुरू हो जाएगी। अभी इस उड़ान पर मुहर लगाने और तकनीकी और संसाधनों को लेकर हाईपावर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री की अगुवाई में होने जा रही है। जिसमें उड़ान से लेकर हेलीकाप्टर प्लेयर को आमंत्रित करने के लिए टेंडर के बाबत अहम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा को लेकर सांसद कैराना प्रदीप चौधरी के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को बेहद अहम बताया और शामली दौरे के दौरान ही मंडलायुक्त संजय कुमार को निर्देश दिए कि इस ओर तेजी से काम किया जाए और प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर दो मार्च को जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन को सरसावा एयरबेस पर रीजनल कनेक्टिवटी को लेकर अब तक किए गए कार्यों के बाबत विस्तार से जानकारी दी। कमिश्नर ने बताया कि सरसावा एयरबेस पर निर्मित होने वाले सिविल एनक्लेव से चारधाम यात्रा प्रारंभ करने के लिए पहले नागरिक उड्डयन विभाग उत्तरप्रदेश, एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया एवं रक्षा मंत्रालय भारत (वायु सेना) के मध्य आपसी तालमेल बनाना होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में जल्द ही हाई पावर कमेटी की बैठक होगी। जिसकी तिथि बहुत जल्द तय हो जाएगी। हाई पावर कमेटी में संबंधित सभी विभाग और अधिकारी मौजूद रहेंगे और उसी समय चारधाम यात्रा को लेकर एयरबेस सरसावा पर और क्या जरूरतें होंगी, इसे पूरा करने का खाका तैैयार कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि निश्चित तौर पर कुछ वक्त तो लगेगा क्योंकि प्राइवेट हेली कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। टेंडर निकाला जाएगा। इन सभी प्रक्रिया में दो महीने का वक्त लग जाएगा।
विज्ञापन

बढ़ेगा हेली सेवाओं के बीच प्रतिस्पर्धा
सरसावा एयरबेस से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने से उत्तराखंड से चारधाम यात्रा को उड़ान भरने वाली हेली सेवाओं से प्रतिस्पर्धा होगी। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के लोग जो देहरादून जाते हैं, वे सरसावा एयरबेस से उड़ान भर सकेंगे। उम्मीद है कि हेली कंपनियां भी इस ओर दिलचस्पी दिखाएंगी क्योंकि पश्चिमी यूपी, हरियाणा से चारधाम यात्रा के लिए बड़ी तादाद में लोग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed