फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man was getting married for the second time, the first wife created a ruckus

दूसरी शादी कर रहा था युवक, पहली पत्नी ने किया हंगामा

Sun, 28 Nov 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The young man was getting married for the second time, the first wife created a ruckus
सहारनपुर। जनकनगर निवासी महिला ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए उस समय हंगामा कर दिया, जब पति दूसरी शादी रचाने के लिए मंडप में बैठा था। थाना जनकपुरी पुलिस ने आरोपी दूल्हे को फेरों से पहले मंडप में पहुंचकर हिरासत में लिया। पीड़ित ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मोहल्ला जनकनगर निवासी महिला ने बताया गांव डंडोली निवासी युवक से उसका दस वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने पीड़ित के परिजनों की सहमति पर उससे शादी कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने कार्यक्रम आयोजित कर पीड़ित को पति के साथ विदा कर दिया था। पीड़ित ने कहा पति ने अपने परिजनों को शादी की जानकारी नहीं दी। कुछ दिन पहले पति दिल्ली और मुंबई जाने की बात कहकर घर से चला गया, लेकिन कई दिन बाद भी वापस नहीं लौटा। इस पर पीड़ित को शक हुआ। छानबीन करने पर पीड़ित को पता चला कि पति के घर पर किसी की शादी है। फोन पर पति ने जानकारी दी कि उसकी बहन का विवाह है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसे पता चला कि परिजनों ने पति की राधा विहार निवासी युवती से शादी तय कर दी। रविवार को पीड़ित पति के गांव गई। तब, उसे जानकारी मिली कि उसके पति की बारात राधा विहार में गई। इसके बाद पीड़ित थाना जनकपुरी पहुंची और पुलिस को साथ लेकर राधा विहार में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। पीड़ित ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हंगामा किया। पुलिस ने मंडप से आरोपी पति को फेरों से पहले ही हिरासत में लिया और थाने लेकर आ गई। सीओ द्वितीय नीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित ने शादी के फोटोग्राफ पुलिस को दिखाए हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed