फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man accused the woman of harassing him

युवक ने युवती पर लगाया परेशान करने का आरोप

Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
The young man accused the woman of harassing him
सहारनपुर। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने एक युवती पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवती ने फेसबुक पर युवक और उसके रिश्तेदारों को टैग करते हुए लिखा कि वह युवक के बच्चे की मां बनने वाली है। इससे परेशान युवक एसएसपी के पास पहुंचा। कप्तान के निर्देश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराए मामले में सर्किट हाउस स्थित एक मोहल्ले के निवासी युवक ने बताया कि एक युवती सोशल साइट के माध्यम से उसको और उसकी बहन को लगातार मेसेज कर रही है। इसके साथ ही उसकी फेसबुक वॉल पर मेसेज लिखकर टैग कर रही है, जिसमें युवती लिख रही कि उसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। आरोप है कि युवती उनके रिश्तेदारों को भी मेसेज कर रही है, जिससे वह पूरी तरह परेशान हो चुका और मानसिक तनाव में आ गया है। वह इस तरह की किसी लड़की को नहीं जानता है। युवक ने एसएसपी के पास पहुंचकर युवती द्वारा की गई पोस्ट दिखाई। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की आईडी असली है या फर्जी है। इसकी पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही उसके युवक के साथ संबंध तो नहीं रहे हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, जिस नाम से आईडी बनी है, उस नाम से लड़की को आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed