{"_id":"695031befdf79307000ff53e","slug":"the-year-2025-has-passed-but-planes-havent-flown-and-city-buses-havent-run-in-the-metropolis-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-165941-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 2025 भी बीता, न उड़े जहाज और न महानगर में दौड़ीं सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 2025 भी बीता, न उड़े जहाज और न महानगर में दौड़ीं सिटी बसें
विज्ञापन
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन। अलविदा-2025 की खबर से संबंधित फोटो।
अलविदा-2025
- अक्तूबर 2024 में हुआ था सरसावा में सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन
- अभी तक हवाई सेवाओं का संचालन नहीं, कई बार हो चुके दावे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। साल 2025 समाप्ति की ओर है, लेकिन इस साल भी सरसावा में बने सिविल एयरपोर्ट से जहाज नहीं उड़ सके और न ही महानगर में सिटी बसों का संचालन शुरू हो पाया। ऐसे में यह साल इंतजार ही में बीता। हालांकि, परिवहन क्षेत्र में कुछ सौगात भी मिलीं, जिसमें नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रमुख है, जो सहारनपुर से गोमतीनगर के बीच संचालित हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2024 में वाराणसी से एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। सिविल एयरपोर्ट सरसावा में परिसर में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की गई थी कि पांच नवंबर 2024 से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। हवाई सेवाओं के लिए पांच शहरों का चयन भी कर लिया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी ने पांचों शहरों के लिए विमान किराया सूची भी जारी की थी, लेकिन साल 2025 में भी एक भी हवाई यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। यही हाल सिटी बसों का है।
शासन से लेकर प्रशासन स्तर पर कई बार बैठक हुई। सिटी बसों के लिए कंपनी भी बनाई गई, लेकिन वह भी इस साल कागजों में बनकर रह गई। अभी तक महानगर में सिटी बसों का संचालन नहीं हो पाया है। यह साल भी सिर्फ इंतजार में ही बीत गया है। इस साल राहत की बात यह रही कि सहारनपुर से गोमतीनगर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ। इसके अलावा अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए दिल्ली रोड पर आवास विकास परिषद की जमीन फाइनल हुई। इसके निर्माण के भी सीएनडीएस संस्था नामित की गई।
विज्ञापन
-- प्रशिक्षण के लिए खुला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
इस साल बेहट रोड पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुला है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी होता है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के प्रथम चरण का काम पूरा हुआ। स्टेशन परिसर में स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू हुई। यात्रियों को टिकट लेने के लिए लाइन में न लगना पड़े, इसके लिए चार ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं। इसके साथ ही एटीएम भी लगाया गया।
-- परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 100 से अधिक बसें
परिवहन निगम के चार डिपो में 100 से अधिक नई बसें शामिल हुईं। इनमें 55 मिनी बसें हैं। इस समय निगम के छह डिपो में 809 बसों का बेड़ा है, जिनमें 151 अनुबंधित बसें भी हैं। इसके अलावा परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो ने जनता बस सेवा नाम से छह मार्गों पर बसों का संचालन शुरू किया है।