फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The workers of Bakiu Bedi staged a sit-in

भाकियू बेदी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Tue, 12 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The workers of Bakiu Bedi staged a sit-in
शेखपुर बिजली घर पर गेट बंद कर धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन बेदी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाकियू बेदी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शेखपुरा स्थित बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने विद्युत निगम पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूप कनेक्शनों और मीटर लगवाने के नाम पर मनमानी और अवैध वसूली की जा रही है। अन्य उपभोक्ताओं के भी बिजली बिल काफी अधिक आ रहे हैं। पूर्व में समस्या रखने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि यदि निगम की टीमों ने मनमानी बंद नहीं की तो लगातार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों और उपभोक्ताओं को निगम के कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। उन्हें एकजुट कर विरोध में आवाज उठाई जाएगी। मोहम्मद हुसैन जिलानी और तौहीद मलिक ने भी यह उत्पीड़न बंद करने की मांग की। धरना देने वालों में विकास शर्मा, मुरसलीन, कमाल नाजिर, राहुल शर्मा, शोभित शर्मा, करण खरबंदा, अशरफ खान, राव पप्पू, करीमुद्दीन, राव रियाजु, कारी आलम, बहार आलम, शावेज कुरैशी, सईदा, मुनेश सैनी, मोनू मलिक, इमरान, राव परवेज, आरिफ, विकास शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।

शेखपुर बिजली घर पर गेट बंद कर धरना प्रदर्शन कर विद्युत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यून?

शेखपुर बिजली घर पर गेट बंद कर धरना प्रदर्शन कर विद्युत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यून?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed