फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The weather became pleasant due to heavy rain

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आम और सब्जी उत्पादको को नुकसान

Mon, 08 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to heavy rain
सहारनपुर में सुबह से बदला मौसम आसमान में छाये बादल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/गंगोह/साढ़ौली कदीम। रविवार सुबह हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से अन्य फसलों को कोई नुकसान होने की संभावना नहीं है, लेकिन सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं हवा से आम की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह अचानक मौसम बदला तथा गर्मी के बाद आसमान में बादल छा गए। इसके बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद तक रुक रुककर बारिश होती रही। बारिश तो रुकी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद फिर ठंडी हवाओं ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी। किसान बृजपाल सैनी, सुरेश सैनी, मुकेश, यामीन, श्रवण आदि का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो सब्जी की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इनका कहना है कि बारिश से टमाटर व शिमला मिर्च में गलन पैदा होगी। मौसम लगातार ठंडा व गरम होने से आम की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जहां एक ओर किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है वहीं आम उत्पादक मायूस है। किसान सुखवीर सिंह, इंद्राज सिंह, विशंबर सिंह, केहर सिंह, नितिन, कार्तिक, सर्वेश, विजय कुमार, आमिर चौहान, अफजाल, माजिद आदि का कहना है कि लंबे समय से फसलों में पानी की भारी किल्लत चल रही है जिसके चलते फसलों में सूंडी, कनसवा सहित अनेक कीट भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। बारिश होने से इन कीटों की मात्रा में भी कमी होगी। वहीं आम उत्पादक मो. मशरूफ, अकबर, अलीहसन, रोशनलाल आदि का कहना है कि तेज हवाएं चलने से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।

सहारनपुर में हुई बरसात में जाते लोग

सहारनपुर में हुई बरसात में जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed