फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The wait is over, UP board results will come till 12:30 pm today

इंतजार खत्म, आज साढ़े 12 बजे तक आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Fri, 26 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, UP board results will come till 12:30 pm today
मनोरोग विशेषज्ञ डाक्टर अमरजीत पोपली - फोटो : SAHARANPUR
इंतजार खत्म, आज साढ़े 12 बजे तक आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। आज दोपहर साढ़ेे 12 बजे तक परीक्षा के नतीजे घोषित हो जाएंगे। जिले में 71 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित हैं।
शिक्षा विभाग के मुताबिक इस बार हाईस्कूल के संस्थागत में 20103 छात्र, 17387 छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 16807 छात्र और 14660 छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में संस्थागत कुल 68 हजार 957 छात्र शामिल रहे। इसी तरह प्राइवेट हाईस्कूल में 734 छात्र और इंटरमीडिएट में 2010 छात्र परीक्षा में शामिल रहे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दसवें स्थान पर था जिला
पिछले वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जनपद प्रदेश के 75 जिलों में दसवें स्थान पर रहा था, जबकि सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर और शामली क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 12वीं में भी शामली दूसरे स्थान पर काबिज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों ने मारी थी बाजी
पिछले वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जनपद में बेटियों ने बाजी मारी थी। आदर्श इंटर कॉलेज बड़गाव में पढ़ने वाली अंशुल शर्मा ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया था, जबकि इंटरमीडिएट में किसान इंटर कॉलेज चौरा मंडी में पढ़ने वाले अभिनव ने 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया था।

परीक्षा परिणाम की न लें टेंशन
मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर एजाज अहमद और डॉ. अमरजीत पोपली कहना है कि छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम को लेकर टेंशन न लें। सकारात्मक सोच रखें और अगर परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आता तो मानसिक तनाव बिल्कुल न लें। भविष्य में और ज्यादा मेहनत करें। परीक्षा परिणाम को लेकर अभिभावक भी अपने बच्चों को कुछ न कहें और भविष्य के लिए उनका हौसला बढ़ाएं।

मनोराग विशेषज्ञ डाक्टर एजाज अहमद

मनोराग विशेषज्ञ डाक्टर एजाज अहमद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed