फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The villagers beat up the suspects roaming in the village

गांव में घूम रहे संदिग्धों की ग्रामीणों ने की पिटाई

Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The villagers beat up the suspects roaming in the village
तीतरो। चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने गांवों में घूम रहे दो संदिग्ध किस्म के लोगों से पूछताछ के दौरान सही जवाब नहीं देने पर उनकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम धानवा में दो संदिग्ध किस्म के लोग गांव में घूम कर महिलाओं से भिक्षा मांगने के बहाने घरों में ताक झांककर रहे थे। ग्रामीणों को दोनों की गतिविधि अजीब लगी तो उन्होंने उनसे उनके निवास संबंधी जानकारी मांगी। आरोप है कि दोनों ने बार-बार अलग जानकारी देते हुए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर ग्रामीणों ने उनकी धुनाई कर दी। इसी दौरान वहां पहुंचे ग्राम प्रधान बाबू राव ने दोनों को भविष्य में गांव में न आने की चेतावनी देकर जाने दिया। वही कोतवाली प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि उन्हें कोई सूचना इस संबंध नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

रंजिशन टक्कर मारकर घायल करने का आरोप
तीतरो। खेत जाते समय ट्रैक्टर से रंजिशन बाइक में टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र की बहलोलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बहलोलपुर निवासी गुलाब सिंह पुत्र पाल्ला ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व वह खेत में पानी देने जा रहा था कि गांव के ही युवक ने रंजिशन उसकी बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आई। उसका हायर सेंटर पर उपचार चल रहा है। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण करा दिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed