फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The sun shines after the bitter cold, relief

खिली धूप, ठंड से मिली राहत

Tue, 31 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The sun shines after the bitter cold, relief
सहारनपुर में ठिठुरती ठंड के बाद निकली धूंप में अपने कार्य को जाती युवतियां - फोटो : SAHARANPUR
कड़ाके की ठंड के बाद खिली धूप, मिली राहत
विज्ञापन

सहारनपुर। कई दिनों बाद मंगलवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। सुबह करीब दस बजे के बाद धूप निकली और दिनभर खिली रही। लोगों ने कई दिन बाद निकली चटक धूप का खून आनंद लिया। न्यूनतम तापमान एक से बढ़कर 04 डिग्री हो गया। वहीं अधिकतम तापमान भी उछलकर 17.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
करीब 15 दिन से जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई दिन तक धूप नहीं निकलने और अधिकतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चले जाने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस आ गया था। मगर मंगलवार को लोगों को राहत मिली। सुबह तो आसमान में कोहरा था, जिसकी वजह से धूप निकलने की उम्मीद नहीं थी। मगर करीब दस बजे तक कोहरा छंटना शुरू हो गया और हल्की धूप निकल आई। 11 बजे तक आसमान साफ हो गया। इसके बाद खिली धूप रही, इसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। हालांकि सूरज छिपने के बाद शाम के समय फिर से ठंड का असर देखने को मिला।
विज्ञापन

छतों पर धूप सेंकते दिखे लोग
देवबंद। दिसंबर माह में पूरे शबाब पर पहुंच चुकी सर्दी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लेकिन मंगलवार को सूर्य देवता ने दर्शन दिए तो सभी के चेहरे खिल उठे। लोग खुली जगहों और छतों पर धूप सेंकते दिखे। इसके अलावा बाजारों में भी रौनक लौट आई। लोग रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए बाजारों में घूमते दिखाई पड़े। हालांकि शाम ढलते ही एक बार फिर शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि तीन जनवरी को बारिश की पूरी संभावना है। इसके बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed