फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The story of the kidnapping of Riya on the fall of the rajwahi

रिया के रजवाहे में गिरने पर रची अगवा करने की कहानी

Thu, 27 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
The story of the kidnapping of Riya on the fall of the rajwahi
रिया का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर रिया को अगवा करने और उसकी हत्या कर शव रजवाहे में फेंकने की घटना पुलिस जांच में झूठी निकली। दरअसल रिया की मां जब कलसिया से वापस गांव लौट रही थी, तो उसका पैर गोबर में धंस गया था, जिससे धोने के लिए वह रजवाहे पर पहुंची।
विज्ञापन


उसने रिया को किनारे पर लिटाया और पैर धोने लगी। रिया ने करवट लिया और वह पानी के अंदर गिर गई। घरवालों से बचने के लिए उसकी मां ने रिया को अगवा करने की झूठी कहानी बताई। पुलिस ने मृतक की मां से घटना की लिखित तहरीर लेकर उसे दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


नगला खुर्द निवासी अवनीश की पत्नी संदीपा अपनी एक माह की बेटी रिया को लेकर सहारनपुर डॉक्टर को दिखाने के लिए गई थी। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटते समय वह कलसिया में नगला के गोहर पर बस से उतरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से गांव जाते समय रास्ते में उसकी बेहोशी की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। संदीपा ने परिजनों को बताया कि पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर रिया को अगवा कर लिया।

इस पर परिजन संदीपा को लेकर बेहट कोतवाली आए थे और रिया को अगवा किए जाने की घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। घटना के चार घंटे बाद थाना देहात कोतवाली के लड़वा गांव के पास रजबाहे में एक दुधमुहीं बच्ची का शव होने की सूचना मिली। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची की शिनाख्त रिया के रूप में की। 

पुलिस ने रात में अवनीश और संदीपा को कोतवाली बुलाया और संदीपा से घटना की जानकारी की। पूछताछ के दौरान शक होने पर पुलिस ने संदीपा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार विश्नोई के अनुसार संदीपा ने पूछताछ में कि गांव जाते समय रास्ते में उसका पैर गोबर में धंस गया था। पैर धोने के लिए वह रास्ते पर पड़ने वाले रजबाहे पर गई और रिया को किनारे पर लिटाकर पैर धोने लगी।


इसी दौरान रिया ने करवट ले लिया और वह पानी में जा गिरी। पैर धोने के बाद जब उसका ध्यान रिया पर गया तो रिया वहां नहीं थी। उसने उसे पानी में डूबते हुए देखा। वह किनारे पर दौड़ती रही, लेकिन रिया का पता नहीं चल सका। डर से उसने रिया को अगवा की कहानी रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed