{"_id":"685af721107f20a35f0346b4","slug":"the-road-was-blocked-due-to-the-falling-of-a-tree-five-electricity-poles-were-also-broken-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-152475-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पेड़ टूटने से मार्ग बाधित, बिजली के पांच खंभे भी टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पेड़ टूटने से मार्ग बाधित, बिजली के पांच खंभे भी टूटे
Wed, 25 Jun 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सरसावा-चिलकाना मार्ग पर टूटा पड़ा पेड़ और ऊपर से स्कूटर निकालते ग्रामीण। श्रोत ग्रामीण
चिलकाना। चिलकाना-सरसावा मार्ग पर गांव सुचेला के निकट सड़क के किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ की जद में आकर पांच खंभों सहित विद्युत लाइन भी टूट गई। इससे जहां छह घंटे तक उक्त सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, वहीं दिन भर क्षेत्र के सात गांवों की बिजली आपूर्ति भी गुल पड़ी रही। सरसावा मार्ग पर स्थित गांव सुचेला के निकट मंगलवार तड़के पांच बजे सड़क के किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ सड़क की तरफ गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के किनारे से जा रही विद्युत लाइन भी पेड़ की चपेट में आ गई। बिजली के पांच खंभे भी टूट गए। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। सुबह करीब नौ बजे चिलकाना पुलिस तथा विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची।
विद्युत निगम की टीम ने पेड़ को कटवाकर सड़क से हटवाया। उसके बाद ही यातायात शुरू हो सका। पेड़ के टूटने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। छह घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे यातायात सामान्य हो सका।
बिजली के पांच खंभे टूटने से बौंसा फीडर के गांव चलाकपुर, मंडोरा, त्रिलोकपुर, सुचेला, मानकपुर सादात, बौंसा तथा सलुनी में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। उधर, विद्युत निगम के अवर अभियंता पराग मौर्य ने बताया कि खंभे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बरसात के कारण कार्य बाधित हो रहा है। फिर भी देर रात तक विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।