{"_id":"5883bc5a4f1c1b116eefe45e","slug":"the-resolution-to-increase-the-percentage-of-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को स्काउट-गाइड शिविर में छात्राओं को विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर वोट प्रतिशत बढ़वाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प दिया गया।
शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. सुषमा ने ध्वजारोहण एवं स्काउट प्रार्थना के साथ किया। जिला ट्रेनिंग काउंसलर राजपाल सिंह पुंडीर ने छात्राओं को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को शुभम गोयल, मोहित शर्मा, प्रियंका आदि ने स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट गाइड प्रतिज्ञा, नियम, गाइड वर्दी, विभिन्न झंडों की बनावट, गाइड कंपनी तथा टोलियों का प्रशिक्षण दिया।
मुख्यायुक्त सतीश कौशिक ने टोलियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने मतदान महादान, मतदान प्रजातंत्र का आधार, सोच समझकर करे मतदान, तभी होगा देश महान आदि नारों से प्रतिज्ञा कराई। इस मौके पर मीना वर्मा, शमीम फातमा, मंजुला भारद्वाज, मीनाक्षी चौरसिया, ममता, मोहिनी, सोनिया, निशा, इंद्रा यादव, आयशा अंसारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
वहीं, देवबंद में आरके पब्लिक स्कूल में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। प्रबंधक राजेश चौहान व कुलदीप राणा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य एके सिंह ने छात्रों को मतदान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। रैली दौरान 9वीं व 12वीं के छात्रों ने गांवों में लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।