फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The record of candidates was broken in 1996 for a period of 48 years.

Saharanpur News: 48 साल की अवधि में 1996 में टूटा था प्रत्याशियों का रिकॉर्ड

Sat, 17 Feb 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 17 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The record of candidates was broken in 1996 for a period of 48 years.
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। राजनीतिक दलों की तरफ से मैदान में उतरने के लिए दावेदारों की लंबी कतार है तो वहीं निर्दलीय भी पीछे नहीं हैं, लेकिन पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 1996 के चुनाव में सहारनपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का रिकॉर्ड टूटा था।
विज्ञापन

1971 से 2019 तक के 48 साल के इतिहास में यह चुनाव ऐसा था जब पांच, 10 या 15 नहीं, बल्कि 57 प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे थे। इसमें नौ प्रत्याशी राजनीति दलों के थे तो 48 प्रत्याशी निर्दलीय थे। इस चुनाव में भाजपा से लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा की साख दांव पर लगी थी। हालांकि भाजपा की तरफ से मैदान में उतरे नकली सिंह ने 235811 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की तरफ से रशीद मसूद रहे थे। कुल मतदान 709458 हुआ था। वोट प्रतिशत की बात करें तो 48 साल में ऐसा दूसरी बार हुआ था जब इतना कम वोट प्रतिशत रहा था। वर्ष 1971 में 46.36 प्रतिशत और 1996 में 59.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इस अवधि में सबसे अधिक मतदान 2014 में 74.24 प्रतिशत हुआ था। इसमें भाजपा के राघव लखनपाल ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


21 प्रत्याशी नहीं छू सके थे 200 का भी आंकड़ा
1996 में हुए चुनाव में न केवल प्रत्याशियों की संख्या रिकॉर्डतोड़ थी, बल्कि एक और रिकॉर्ड टूटा था। इस साल पहली बार ऐसा हुआ था कि 21 प्रत्याशी 200 वोट का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। सबसे कम 52 वोट निर्दलीय प्रत्याशी को मिले थे, जबकि जनता पार्टी के प्रत्याशी भी मात्र 82 वोट पर सिमट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल एक महिला प्रत्याशी थी मैदान में
1997 के चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या 57 थी, जिसमें मात्र एक महिला प्रत्याशी थीं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और 497 वोट मिले थे। जातिगत संख्या देखें तो इसमें मुस्लिम प्रत्याशियों की संख्या 18 थी।

कब-कब कितने प्रत्याशी रहे मैदान में
साल प्रत्याशी
1971 4
1977 7
1980 20
1984 15
1989 9
1991 17
1996 57
1998 13
1999 12
2004 14
2009 15
2014 15
2019 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed