फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The ration cards of the characters are also being surrendered

पात्रों के राशन कार्ड भी कराए जा रहे सरेंडर

Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The ration cards of the characters are also being surrendered
-- कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रिकवरी का डर दिखाकर पात्रों के राशन कार्ड भी सरेंडर कराए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व प्रदेश की भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत रिकवरी का डर दिखाकर गरीबों के राशन कार्ड भी सरेंडर कराए जा रहे हैं। पूर्व की यूपीए सरकार द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। इसका कांग्रेस पूरी तरह विरोध करती है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जन विरोधी नीतियां अपना रही हैं, जिसकी वजह से जनता परेशानी से जूझ रही है। सरकार पात्रों को भी निशुल्क राशन दिए जाने से वंचित रखना चाहती है, जिसे कांग्रेस किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी मनमानि बंद हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू, दुष्यंत राणा, प्रवीण चौधरी, अक्षय चौधरी, इकरान खान, शादाब अंसारी, गुलशेर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed