फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The problems of farmers were discussed in the monthly meetings of BKU

Saharanpur News: भाकियू की मासिक बैठकों में किया किसानों की समस्याओं पर मंथन

Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The problems of farmers were discussed in the monthly meetings of BKU
नकुड़/ नागल। नकुड़ और नागल में हुई भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठकों में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

नकुड़ ब्लाॅक सभागार में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश का किसान भुखमरी के कगार पर है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, अधिकतर चकरोड बंद पड़ीं हैं। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिलते। नवनियुक्त प्रदेश सचिव मेवाराम गुर्जर, प्रदीप ठाकुर ने किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक के बाद चार सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष बलेंद्र चौधरी, हाजी तहसीन, आदिल हसन, सुरेंद्रसिंह लाड्डी, हरिसिंह आदि रहे।

नागल विकासखंड सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष मूसा प्रधान ने कहा कि आज सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। किसान की फसल को पशु चर रहे हैं। अध्यक्षता श्यामवीर सैनी एवं संचालन योगेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने किया। बैठक में राजेंद्र चौधरी, इकरार अहमद, गगन, भाग सिंह, सत्यपाल वालिया, भूरा, विशाल, जाहिद, परवेज आदि मौजूद रहे। बाद में एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी प्रेम सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed