फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The power supply of Naugaowa has been closed for 48 hours

48 घंटे से बंद पड़ी है नौगांवा की बिजली आपूर्ति

Fri, 15 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The power supply of Naugaowa has been closed for 48 hours
शाकंभरी (सहारनपुर)। घाड़ क्षेत्र के गांव नौगांवा में पिछले 48 घंटों से बिजली न आने से हाहाकार मचा है। बिजली से संचालित पेयजल की ट्यूबवेल बंद होने से पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव नौगांवा ग्राम समूह से जुड़े गांव समसपुर, चकअबाबाकर, रजापुर, अलीपुरा, दौड़बसी, हसनपुर, काशीपुर, बेगपुर, दुल्लागढ़ आदि को बिजली की आपूर्ति बेहट बिजलीघर से जुड़े नौगांवा फीडर से होती है। इस गांव को आने वाली बिजली की लाइन घने आम के बागों से होकर गुजर रही है। थोड़ी से आंधी तूफान या हवा चलने पर ही बिजली की लाइन में फाल्ट आ जाता है। बुधवार की देर शाम हवा चलने से लाइन में फाल्ट आने से बिजली ठप पड़ी है। बृहस्पतिवार को दोपहर में मात्र 20 से 30 मिनट के लिए बिजली आई और चली गई। बिजली से संचालित सभी उपकरण तो ठप हो गए है वहीं बिजली से चलने वाली पेयजल के ट्यूबवेल न चलने से पेयजल की समस्या भी गहरा गई है। ग्रामीणों नेमचंद चौहान, अंकुर चौहान, ग्राम प्रधान इकराम अहमद, असलम प्रधान, हसनपुर के प्रधान लोकेश धीमान, पूर्व प्रमुख महेंद्र चौहान आदि ने बिजली की लाइन को जसमौर बिजलीघर से जुड़वाने की मांग करते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed