फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The pits stopped the speed, causing trouble to the passengers

गड्ढों ने रोकी रफ्तार, यात्रियों पर मुसीबत की मार

Thu, 11 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The pits stopped the speed, causing trouble to the passengers
खलासी लाईन में रोड़ पर हुऐ गड्ढे से बचकर जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
गड्ढों ने रोकी रफ्तार, यात्रियों पर मुसीबत की मार
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में कई जगहों पर टूटी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। 15 मिनट के सफर में 45 मिनट तक लग रहे हैं। खस्ताहाल हो चुकी सड़कों पर धूल का गुबार उठ रहा है, जिस कारण सांस लेना भी दूभर हो गया है। खराब सड़कों की वजह से मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गन्ना विभाग की 16 सड़कों को बनाने और मरम्मत के लिए 5.29 करोड़ रुपये का बजट जनवरी माह में जारी हुआ है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने का अभियान बीते दिनों कोहरे और ठंड की वजह से प्रभावित हुआ। क्योंकि, कोहरे और ठंड में तारकोल सड़क पर जम नहीं पाता। इसी तरह नगर पालिकाओं और शहर में नगर निगम की कई सड़कें टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

सीवर लाइन के लिए खोदी सड़क, नहीं बनाई
महानगर में इन दिनों जल निगम की ओर से कई जगहों पर सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। हकीकतनगर, कोर्ट रोड और जीपीओ रोड पर कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन कई जगहों पर सड़क खोदने के बाद पुन: निर्माण नहीं कराया गया है। हकीकतनगर निवासी लवी वर्मा, कोर्ट रोड निवासी ध्रुव मित्तल का कहना है कि धूल के गुबार से सांस लेने में भी दिक्कत होती है। इसके अलावा शहर में खलासी लाइन, रेलवे रोड, नुमाइश कैंप, अरबी मदरसा मार्ग, पुराना कलसिया मार्ग पर गड्ढे मुसीबत बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र की सड़कों का भी बुरा हाल
चिलकाना। क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है। शाहजहांपुर मार्ग, धोलाहेड़ी से नारायणपुर रोड, सुल्तानपुर से फिरोजाबाद-मलकपुर मार्ग, पठेड से दभेड़ा मार्ग, पंचकुआं से आल्हनपुर, टोडरपुर मार्ग, पटनी से पिलखनी रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं। गांव नारायणपुर निवासी हरीश पंवार, गांव दुमझेड़ी निवासी अहसान अहमद, टोडरपुर निवासी पूर्व प्रधान चौधरी जनक ने बताया कि टूटी सड़कों को सही कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कार्य नहीं हो सका है।
कई साल से टूटी पड़ी सड़क
साढ़ौली कदीम। नानौली-सलेमपुरगदा संपर्क मार्ग की सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल है। इस कारण क्षेत्रवासियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीण पदम प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार, शिवकुमार, नीटू, साधू राम, विकास कुमार का कहना है कि इस मार्ग पर दस वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य कराया था, लेकिन उसके बाद सड़क की सुध नहीं ली गई। मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। दस मिनट के सफर में पौना घंटा लग जाता है।
गंगोह-नानौता मार्ग हालत भी खराब
तीतरो। गंगोह-नानौता मार्ग की हालत भी खराब है। सांगाठेड़ा से बहलोलपुर तक सड़क का निर्माण कई बार हो चुका है, लेकिन बनने कुछ समय बाद ही सड़क में गड्ढे बन रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार तीन किलोमीटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बजट न होने का हवाला देकर कार्य बीच में ही छोड़ दिया। क्षेत्रवासी लखपत राय सैनी का कहना है कि टूटी सड़कों की वजह से आए दिन दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं। इस मार्ग से माल लदे वाहन भी गुजरते हैं।
हो चुका 16 सड़कें बनाने का टेंडर
गन्ना विभाग की सड़कें बनाने के लिए 5.29 करोड़ रुपये का बजट जनवरी माह के पहले सप्ताह में मिला था। 27 जनवरी को 16 सड़कें बनाने का टेंडर हो चुका है। जल्द कार्य शुरू होगा।
- केएमएम त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी
ठंड में प्रभावित हुआ काम
लोक निर्माण विभाग लगभग सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करा चुका है। ठंड में काम प्रभावित हुआ था। कोई सड़क कहीं पर टूटी है तो उसे भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
सड़कें बनाने को करा रहे सर्वे
शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। जहां-जहां कार्य पूरा हो रहा है, वहां की सड़कें बनाने को सर्वे कराया जा रहा है। कुछ सड़कें जल निगम ही बनाएगा। बाकी सड़कों पर जल्द नगर निगम काम कराएगा।

- संजीव वालिया, महापौर, नगर निगम

अंबाला रोड़ शारदा नगर पुल की और जाने वाले रास्ते पर टूटी सड़क

अंबाला रोड़ शारदा नगर पुल की और जाने वाले रास्ते पर टूटी सड़क- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम रोड़ पर टूटी सड़क से गुजरते वाहन

स्टेडियम रोड़ पर टूटी सड़क से गुजरते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना में खस्ताहाल शाहजहांपुर मार्ग

चिलकाना में खस्ताहाल शाहजहांपुर मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

सढ़ौली कदीम क्षेत्र में खस्ताहाल सलेमपुर-नानौली मार्ग

सढ़ौली कदीम क्षेत्र में खस्ताहाल सलेमपुर-नानौली मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

नानौता-गंगोह मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे

नानौता-गंगोह मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed