{"_id":"66e5f816e6c195574f00e926","slug":"the-pipeline-of-the-oxygen-plant-of-sbd-and-womens-hospital-will-be-connected-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-131473-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एसबीडी व महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की जुड़ेगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एसबीडी व महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की जुड़ेगी पाइपलाइन
Sun, 15 Sep 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी और महिला अस्पताल में अब ऑक्सीजन के बिना मरीजों की सांसें नहीं थमेगी। इन दोनों अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन को आपस में जोड़ा जाएगा। इसे लेकर महिला अस्पताल प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। तकनीकी संस्था को भी पत्र लिख दिया गया है। अभी तक अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन अलग-अलग है।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। यहां मरीजों के लिए सीटी स्कैन, डायलिसिस, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की निशुल्क सुविधा है। महिला अस्पताल 110 बेड का है, जिसमें गंभीर गर्भवती महिलाओं के लिए हाई डिपेंडेंसी यूनिट एचडीयू बनी है। पिछले दिनों प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं को परखा था। एसबीडी जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन को आपस में जोड़ने के निर्देश दिए थे।
उसके बाद से तैयारी चल रही है। एसबीडी जिला अस्पताल में हड्डी वार्ड के पास स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ेंगी। इसके बाद महिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, एचडीयू, एसएनसीयू, लेबर रूम में ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी। इसी तरह एसबीडी जिला अस्पताल के मेडिकल, सर्जिकल, इमरजेंसी वार्ड में भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
-- -- --
-- ऑक्सीजन प्लांट आ चुकी तकनीकी दिक्कत
दोनों अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी दिक्कत आ चुकी है। जिसके चलते ऑक्सीजन प्लांट नहीं चल पाते। इसके बाद ऑक्सीजन सिलिंडरों का इस्तेमाल करना पड़ा। इसी वजह से एसबीडी जिला अस्पताल के एक ऑक्सीजन प्लांट को महिला अस्पताल के प्लांट से जोड़ा जा रहा है।
-- -- -
-- वर्जन
एसबीडी व महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन को जोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में तकनीकी संस्था को पत्र लिखा। पाइपलाइन को चेक किया जाएगा। उसके बाद दोनों अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन जोड़ दी जाएगी। - डॉ. नवदीप गुप्ता, नोडल अधिकारी, ऑक्सीजन प्लांट