{"_id":"60957f088ebc3ebd034b4e18","slug":"the-person-who-prepared-the-documents-of-the-mineral-material-was-arrested-saharanpur-news-mrt5374397146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज सामग्री के कूट रचित दस्तावेज तैयार करने वाला धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज सामग्री के कूट रचित दस्तावेज तैयार करने वाला धरा
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा से यूपी में आ रहे खनिज के कूट रचित दस्तावेज तैयार करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है।
थानाध्यक्ष सरसावा प्रवीण कुमार ने बताया कि कई दिनों से जानकारी मिल रही थी की हरियाणा की ओर से खनिज सामग्री लेकर आने वाले ट्रक तथा डंपर आदि ओवरलोड खनिज भरकर यूपी में प्रवेश करते हैं। जब पुलिस जांच के लिए वाहन को रोकती है तो वाहन स्वामी प्रपत्र पुलिस को दिखा देते थे, जिसमें वाहन में भरी हुई खनिज सामग्री तथा प्रपत्र के मिलान करने पर दोनों चीजें समान मिलती थी। पुलिस ने गहराई से जांच की तो पता चला कि शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में यमुना नदी किनारे खोमचे में बैठा एक युवक ओवरलोड खनिज के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक विशाल पुत्र प्रदीप ग्राम इस्सापुर कुंटा थाना गंगोह के पास से लैपटॉप प्रिंटर आदि बरामद हुआ।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक विशाल ने पूछताछ में बताया कि वह कूट रचित के तरीके से खनिज सामग्री का वजन बढ़ाकर प्रिंट निकाल कर दे देता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत करते हुए चालान कर जेल भेज दिया। संवाद