फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The ongoing controversy over the legacy of Baba Bansi Wale came to an end

ब्रहमलीन बाबा बंसी वाले की विरासत को लेकर चल रहे विवाद पर लगा विराम

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The ongoing controversy over the legacy of Baba Bansi Wale came to an end
बाबा बंसी वाले की विरासत को लेकर चल रहे विवाद पर लगा विराम
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। ब्रह्मलीन बाबा बंसी वाले की विरासत को लेकर गांव सोराना में चल रहे विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दर्ज कराए मुकदमों को भी वापस लेने के लिए शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
प्रसिद्ध संत बाबा बंसी वाले के ब्रह्मलीन होने के बाद से ही कुछ अनुयायियों में बाबा जी के अस्थि विसर्जन को लेकर चल रहा विवाद एक माह बाद थम गया है। बता दें कि प्रसिद्ध संत बाबा बंसी वाले बीते माह सात जुलाई को ब्रह्मलीन हो गए थे। आठ जुलाई को यमुना नदी के घाट पर बाबा के निकटस्थ रविंद्र शर्मा तथा विनय चौधरी ने संयुक्त रूप से बाबाजी का अंतिम संस्कार तथा अन्य क्रियाएं की, लेकिन नौ जुलाई को बाबाजी की अस्थियां एकत्र करने को लेकर विवाद हो गया था। रविंद्र शर्मा पक्ष ने बाबा जी की अस्थियां एकत्र कर गांव सोराना में बाबा बंसी वाले के ब्रह्मलीन गुरु कुटी वाले बाबा की समाधि के बगल में ही बाबा बंसी वाले की अस्थियों को धरती की गोद में समाहित कर समाधि का निर्माण करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन

वहीं बाबा बंसी वाले के सेवक तथा संयुक्त रूप से उनका अंतिम संस्कार करने वाले विनय चौधरी ने अन्नपूर्णा आश्रम हरिद्वार के ट्रस्टियों के साथ अंतिम संस्कार स्थल पर बाबाजी के शरीर की राख को 21 ताम्र कलश में भरकर हरिद्वार ले जाकर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था, लेकिन 14 जुलाई को बाबा जी की शोकसभा को लेकर गांव के हनुमान मंदिर में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों में गर्मागर्मी हो गई थी जो बढ़कर मारपीट के बाद हिंसक संघर्ष तक जा पहुंची थी और दोनों पक्षों के 12 लोग घायल भी हो गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमे भी पंजीकृत कराए थे। तभी से ही कुछ प्रबुद्ध लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में लगे थे जो सोमवार को फलीभूत हो गया तथा प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में रविंद्र शर्मा तथा विनय चौधरी पक्ष के बीच तय हो गया कि भविष्य में कोई भी पक्ष बाबा जी के नाम को लेकर अशिष्ट भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। साथ ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर थोपे गए मुकदमे भी वापस लेंगे। प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है कि दोनों पक्षों में विवाद थम गया है। हालांकि अभी तक उनके पास शपथ पत्र नहीं पहुंचे हैं। पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी है। यदि दोनों पक्ष विवाद खत्म करने पर सहमत हो जाते हैं तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मुकदमा समाप्त करने की कार्रवाई कानूनी पहलुओं को देखने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed