फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway DG Prakash to Visit Saharanpur Today, Review Festive Arrangements and Present ISO Certificate to GRP

यूपी: आज सहारनपुर आएंगे रेलवे डीजी प्रकाश, त्योहारों से पहले स्टेशन की सुरक्षा-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Tue, 06 Oct 2026 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Oct 2026 01:40 PM IST
सार

रेलवे डीजी प्रकाश आज सहारनपुर पहुंचेंगे। वह आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशन और जीआरपी की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। हाल ही में मानकों के आधार पर आईएसओ सर्टिफाइड हुए जीआरपी थाने का निरीक्षण भी होगा और प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
Railway DG Prakash to Visit Saharanpur Today, Review Festive Arrangements and Present ISO Certificate to GRP
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का सहारनपुर रेलवे स्टेशन। रेलवे

विस्तार

रेलवे डीजी प्रकाश के मंगलवार को सहारनपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके दौरे को लेकर जीआरपी और रेलवे अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


जीआरपी थाने का करेंगे निरीक्षण
रेलवे डीजी सहारनपुर जीआरपी थाने का निरीक्षण भी करेंगे। हाल ही में निर्धारित मानकों के आधार पर जीआरपी थाना आईएसओ सर्टिफाइड हुआ है। डीजी द्वारा थाने को आईएसओ प्रमाणपत्र दिए जाने की जानकारी है।
विज्ञापन


त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण है। डीजी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी जीआरपी
डीजी के दौरे को लेकर जीआरपी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं बनाने में जुटी है। स्टेशन परिसर के साथ-साथ जीआरपी थाने की व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा इंतजामों के साथ अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed