फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The nature of propaganda changed in the age of social media, war broke out

सोशल मीडिया के जमाने में बदला प्रचार का स्वरूप, छिड़ी जंग

Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The nature of propaganda changed in the age of social media, war broke out
सहारनपुर। कोरोना काल और सोशल मीडिया के जमाने में चुनाव प्रचार का स्वरूप भी बदल गया है। राजनीतिक दल वर्चुअल रूप से मतदाताओं की साधने की तैयारियों में जुटे हैं। मतदाताओं को पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर पार्टियों द्वारा एकाउंट भी बनाए गए हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में वार पलटवार की जंग छिड़ी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर सर्द मौसम में सियासी पारा गर्म है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने भी वर्चुअल रूप ही कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। ऐसे में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। भाजपा हाईकमान ने सोशल मीडिया को विभाग को सक्रिय किया है। इसके तहत जिले के करीब 2800 बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बना दिए गए हैं। इसी तरह पार्टी मंडल, महानगर, जिला स्तर, जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर अलग-अलग सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचने की जुगत में जुटी हैं। वहीं, जल्द पार्टी के शीर्ष नेताओं की वर्चुअल रैलियों की भी तैैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह सपा भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है। भाजपा पदाधिकारी जहां केंद्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां गिनवाने में लगे हैं, वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम भाजपा को घेरने में जुटे हैं। राजनीतिक दल फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रचार करने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम खर्च में ज्यादा प्रचार
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्याशियों का खर्च भी कम होगा। क्योंकि, घर-घर संपर्क करने और पैंफलेट व स्टीकर पहुंचाने में खर्च होता था, लेकिन अब सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्याशी मतदाताओं से जुड़ रहे हैं। ऐसे में कम खर्च में ज्यादा प्रचार करने की कवायद की जा रही है।
पुलिस कर रही निगरानी
सोशल मीडिया पर डाली जा रही पोस्ट की पुलिस भी निगरानी कर रही है। इसको लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने सोशल मीडिया सेल को सक्रिय किया है, जो राजनीतिक दलों, उनके प्रत्याशियों और समर्थकों की पोस्ट नजर रखे हुए हैं। एसएसपी ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वर्चुअल होगा ज्यादा प्रचार
भाजपा क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार व्हाटसएप ग्रुप व अन्य एकाउंट बनाए गए हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि पार्टी का सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही प्रचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed