{"_id":"68dc26438760e6b85c0aa554","slug":"the-miscreants-courage-increased-a-girl-going-to-coaching-was-dragged-into-the-street-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159864-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मनचलों के हौंसले बुलंद, कोचिंग जाती छात्रा को गली में खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मनचलों के हौंसले बुलंद, कोचिंग जाती छात्रा को गली में खींचा
विज्ञापन
सहारनपुर। तमाम सख्ती के बावजूद मनचलों के हौसले बुलंद हैं। थान कुतुबशेर क्षेत्र में कोचिंग जा रही एक छात्रा से छेड़छाड और खींचने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर छात्रा गिर गई, जिसे हल्की चोट भी आई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा पुरानी शुगर मिल में कंप्यूटर कोर्स कर रही है। रोजाना सुबह 10 बजे कोर्स के लिए जाती है। छात्रा ने कुछ दिन काफी नजरअंदाज किया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 27 सितंबर को छात्रा रोजाना की तरह कोचिंग के लिए घर से निकली। शुगर मिल के पास एक गली में पहुंची, तभी युवक ने उसका पीछा करते हुए हाथ पकड़ लिया। खींचने की कोशिश की, जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद छात्रा ने घर बताया। इसके बाद थाने पहुंची और तहरीर देकर छात्रा ने बताया कि युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।