फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The land dispute was going on for ten years

Saharanpur News: दस साल से चल रहा था भूमि का विवाद

Sun, 09 Mar 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The land dispute was going on for ten years
चिलकाना के सुलतान में आग की लपटों से ​घिरा किसान और उसे बचाते पुलिसकर्मी। श्रोत-वीडियोग्रैब
सहारनपुर, चिलकाना। पंजाब से करीब 45 साल पहले सुलतानपुर में आकर बसे जुगल किशोर के तीनों बेटों के साथ जैन मंदिर समिति का जमीन के संबंध में पिछले दस साल से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

कई बार इसमें पैमाइश भी हो चुकी है। एक माह पहले तो नायब तहसीलदार जैन समाज के पक्ष में निर्णय आने की बात कहते हुए जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे। हालांकि वेदप्रकाश पक्ष के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम अंकुर वर्मा पुलिस और पीएसी बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने वेदप्रकाश पक्ष के विरोध को रोकने के लिए तैयारी भी पूरी की थी। बताया जाता है कि कब्जा दिलाने आने से पहले ही पुलिस ने घर की दो जिम्मेदार महिलाओं को थाने में बिठा लिया था, ताकि किसी तरह का विरोध न हो सके। उसके बाद जगह-जगह पीएसी और पुलिस बल को लगाया गया। पुलिस-प्रशासन की यह तैयारी देख वेदप्रकाश पक्ष भी मंशा को भांप गया था। इसी वजह से यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदप्रकाश तीन भाई हैं, जिनमें वेदप्रकाश तथा छोटा भाई लाजपत उर्फ काला खेती करते हैं। सबसे छोटा भाई भजनलाल बाजार में गन्ने के जूस तथा फल की रेहड़ी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed