क्रूरता की हदें पार: नाराज पति ने पहले मारे थप्पड़, फिर पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी का बिस्तर पर निकल गया था शौच
Saharanpur News : बीमार पत्नी का बिस्तर पर शौच निकला तो पति आगबबूला हो गया। इसके बाद पति ने पहले पत्नी को थप्पड़ मारे और फिर पीट-पीटकर मार डाला।
विस्तार
सहारनपुर में न्यू शारदा नगर में बीमार पत्नी का शौच बिस्तर में निकलने से नाराज पति ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले थप्पड़ मारे, फिर दीवार की तरफ धक्का दिया। इसके बाद भी पत्नी जिंदा रही तो डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। पता लगते ही थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नवीनगर निवासी अलका (28) की शादी न्यू शारदा नगर के रहने वाले संदीप कुमार के साथ दस वर्ष पहले हुई थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं था। पुलिस के मुताबिक, अलका काफी से बीमार चल रही थी। कई दिनों से वह बुखार से भी पीड़ित थी। दोनों के बीच अक्सर बच्चे और बीमारी को लेकर विवाद रहता था।
बीमार होने के कारण बृहस्पतिवार शाम अलका का बिस्तर पर शौच निकल गया। इससे गुस्साए संदीप ने पहले उसे थप्पड़ मारे और फिर दीवार की तरफ धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के बाद आरोपी ने डंडे से भी उसकी पिटाई की, जिसमें अलका की मौके पर ही मौत हो गई। शोर होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद कुतुबशेर थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी मौके पर पहुंचे। उस समय आरोपी पत्नी के शव के पास ही बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अलका के मायके पक्ष को सूचना दी गई है, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। उनकी तरफ से देर रात तक तहरीर भी नहीं दी गई थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल