{"_id":"5f7cb2eb8ebc3e9bb02fdbf4","slug":"the-hunger-strike-continued-despite-the-notice-of-the-police-saharanpur-news-mrt504704046","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के नोटिस के बाद भी जारी रहा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के नोटिस के बाद भी जारी रहा अनशन
विज्ञापन
अनशन पर बैठे लोग बोले, मांग नहीं माने जाने तक जारी रहेगा संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पुलिस के नोटिस के बाद भी हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर छात्र संघर्ष समिति का अनशन जारी रहा। आंदोलन की अगुवाई कर रहे डॉ. संजीव दुर्जन ने कहा मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
थाना सदर बाजार पुलिस ने सोमवार की रात में छात्र संघर्ष समिति को नोटिस जारी किया। इसमें कोविड-19 और धारा 144 का जिक्र कर समिति के सदस्यों से धरना स्थल से उठने को कहा, लेकिन मंगलवार की सुबह छात्र संघर्ष समिति के सदस्य फिर से अनशन पर बैठ गए। डॉ. संजीव दुर्जन ने कहा नोटिस में पुलिस धारा 144 होने की बात कह रही है, जबकि धरना और अनशन 30 दिन से चल रहे हैं। उन्होंने कहा छात्रवृत्ति में जो भी धांधली हुई हैं, वह प्रदेश भर में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कॉलेजों की ओर से की। इसका खामियाजा प्रदेश के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि वह जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति को बहाल करें। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है, वह अनशन पर रहेंगे। इसमें रजत प्रधान, आशीष जाटव, जस भास्कर, विनय उर्फ काशी, शरद जाटव, अंशुल मंडार, गौरव, आशु चौधरी, अर्जुन पाल, हनी, सागर, शुभम, अनुज आदि रहे।