फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The heat made troubled, the passers-by were troubled by the heat of the heat

गर्मी ने किया बेहाल, लू के थपेड़ों से राहगीर रहे परेशान

Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The heat made troubled, the passers-by were troubled by the heat of the heat
सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते चेहरा ढाककर एकटिवा पर जाती युवती - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मी से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, क्योंकि लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42. 5 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के थपेड़ों से पूरा दिन राहगीर परेशान रहे और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम को सूर्यास्त के बाद ही कुछ राहत महसूस हुई।

बृहस्पतिवार की सुबह से ही भीषण गर्मी रही। बाजार तो खुले मगर गर्मी की वजह से दोपहर में बाजार खाली पड़े रहे, जो लोग जरूरी कामों से अपने घरों से निकले, उन्होंने खुद को सूती कपड़ों से ढक रखा था और आंखों पर भी चश्मा लगाए हुए थे, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सके। वहीं बाजारों में भी ग्राहक नजर नहीं आ रहे थे। कोर्ट रोड, घंटाघर से आगे शहीद गंज बाजार, नया बाजार, सराफा बाजार, मोर गंज बाजार, दाल मंडी, मटिया महल, अरबी मदरसा, सब्जी मंडी आदि मुख्य बाजारों और स्थलों में चहल-पहल कम ही दिखाई दी। पूरा दिन गर्मी का प्रचंड रूप रहा। शाम के समय सूर्यास्त के बाद ही कुछ राहत महसूस हुई। मगर तब भी गर्मी परेशान करती रही। वैसे अभी तीन-चार दिन तक ऐसे ही हालात बने होने की संभावना है।

सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते चेहरा ढाककर  जाती युवतियां

सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते चेहरा ढाककर जाती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed