फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The hearings on the notices were concluded even before the final day.

Saharanpur News: अंतिम दिन से पहले ही पूरी हो गई नोटिसों पर सुनवाई

Fri, 27 Mar 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The hearings on the notices were concluded even before the final day.
सहारनपुर। जिले में एसआईआर अभियान के तहत दिए गए नोटिसों पर सुनवाई का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को सुनवाई का अंतिम है। जिले की सातों विधानसभाओं में 5.16 लाख मतदाताओं को नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन

छह जनवरी को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिले की सातों विधानसभाओं में 22.10 लाख मतदाता थे, जबकि इससे पहले 27 अक्तूबर 2025 को सातों विधानसभाओं में कुल 26.42 लाख मतदाता थे। अभियान के दौरान एएसडी लिस्ट में शामिल 4.32 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। अनमैप्ड और तार्किक त्रुटि वाले 5.16 लाख मतदाताओं को नोटिस देने का काम बीएलओ ने घर-घर जाकर किया।
विज्ञापन

छह मार्च तक नई वोट बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकता था। चुनाव आयोग ने नोटिस पर सुनवाई के लिए 27 मार्च तक का समय निर्धारित किया है, लेकिन जिले ने इससे पहले ही नोटिस पर सुनवाई के कार्य को पूरा कर लिया। जिले में कुल 166741 फार्म-6, 22 फार्म-6ए, 7568 फार्म-7 एवं 42644 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। नई वोट बनवाने के लिए प्राप्त हुए आवेदनों के सत्यापन का कार्य भी जारी है। नोटिस पर सुनवाई पूरी होने के बाद सूची को अंतिम रूप देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed