{"_id":"625ef55f3c12972b7f51a761","slug":"the-havoc-of-high-speed-the-journey-is-becoming-fatal-saharanpur-news-mrt585192952","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर, जानलेवा हो रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर, जानलेवा हो रहा सफर
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह:- दिल्ली हाइवे पर ओवरलोडिड ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। हादसे कम नहीं हो रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत दिशा में ओवरटेक करना, नींद में गाड़ी चलाना, बिना आराम किए ही वाहन लगातार चलाना आदि कारणों से सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में किसी का सुहाग, किसी का बेटा, किसी का परिवार खत्म हो रहा है। जिले में तेज रफ्तार की वजह से 67 लोगों की मौत हो चुकी है। अमर उजाला अभियान चला कर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और हादसों के प्रति सचेत करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर है, ताकि यात्रा सुरक्षित रहे और जीवन की सुरक्षा हो सके।
दरअसल, हर वर्ष परिवहन विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह और नवंबर माह में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात माह चलाया जाता है, जिसमें गोष्ठी, रैली निकालकर और सड़कों पर पैंफलेट बांटकर व चेकिंग कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके, लेकिन बीते एक साल में जागरुकता के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिले में एक वर्ष में तेज गति में बाइकों की भिड़ंत, कारों और ट्रकों की टक्कर तथा वाहनों के अनियंत्रित होने की वजह से 67 लोगों की मौत हो चुुकी है। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। हाईवे के साथ शहर में भी लोग तेज गति से वाहन चलाते हुए नजर आते हैं। इसी वजह से तेज रफ्तार में जान जाने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है।
एक वर्ष में 1348 घटनाएं, 998 घायल, 257 की मौत
जिले में एक वर्ष में 1348 सड़क दुर्घटनाएं हुई है, जिनमें 998 लोग घायल हुए हैं और 257 लोगों की जान गई है। इनमें 67 लोग ऐसे हैं, जिनकी मौत तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने पर हुई है।
विज्ञापन
एक वर्ष में तेज रफ्तार की वजह से हुए हादसे
-- मिर्जापुर क्षेत्र तेज रफ्तार की वजह से दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक की जान गई
-- अंबाला रोड पर मेला गुघाल पुल से तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर नीचे गिरी, दो युवकों की मौत हुई
-- कोर्ट रोड पुल से कार नीचे गिरी, तीन युवक घायल हुए
-- गंगोह में बाइकों की भिड़ंत दो युवकों की जान गई
-- हाईवे पर गांव सबदलपुर के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हरिद्वार से लौट पंजाब निवासी तीन लोगों की मौत हुई
जीवन बचाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
-- दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं
-- वाहन को तेज रफ्तार से न चलाएं
-- मोड़ पर वाहनों की रफ्तार कम रखें
-- कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें
-- शराब पीकर वाहन न चलाएं
-- यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाही बरतते हैं और सड़क हादसों में जान जाती है। हमारा प्रयास है कि सड़क हादसों पर पूरी तरह अंकुश लगे।-------प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक

सड़क सुरक्षा सप्ताह:- घंटाघर पर ही एक एक्टिवा पर सवार तीन युवतियां- फोटो : SAHARANPUR