फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The groom hanged the day before the wedding

शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने लगाई फांसी

Wed, 21 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The groom hanged the day before the wedding
शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने लगाई फांसी
विज्ञापन

छुटमलपुर(सहारनपुर)। एक तरफ मेहमान मंढे की दावत खाते हुए शादी की खुशियां मना रहे थे। दूसरी तरफ दूल्हे ने फांसी लगा कर जान दे दी। गमगीन माहौल में शव को सपुर्देखाक कर दिया गया।
कस्बा निवासी निसार मिर्जा के बेटे नवाब (31) की बुधवार को नानौता में बारात जानी थी। मंगलवार देर शाम घर पर मंढे का आयोजन था। मेहमान दावत खा रहे थे। इसी दौरान जब सेहरा बंदी की रस्म के लिए नवाब को बुलाया गया तो पता चला कि वह लापता है। उसकी तलाश की गई तो वह अमरदीप कालोनी स्थित अपनी दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पास ही एक सुसाइड नोट पड़ा था, जिसमें उसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी होने वाली ससुराल में भी मातम पसर गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरा। इसी दौरान परिजनों ने कोई भी कार्रवाई न करने की गुहार पुलिस से लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित में दिए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बेहद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि नवाब कुछ दिन से परेशान चल रहा था, लेकिन वह ऐसा कदम उठा लेगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed