फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The government took cognizance and issued a show cause notice to the clerk

Saharanpur News: शासन ने लिया संज्ञान, लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The government took cognizance and issued a show cause notice to the clerk
सहारनपुर। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही अधिकारियों की सरकारी गाड़ी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही विभागों में हड़कंप मच गया। शासन की तरफ से भी इस पर संज्ञान लेकर जवाब मांगा गया है। डीएम की तरफ से नजारत विभाग के लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कुछ अधिकारियों की गाड़ियों के दस्तावेज भी पूरा करा लिए गए।
विज्ञापन

अमर उजाला की तरफ से केंद्र सरकार के एम-परिवहन पोर्टल के माध्यम से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी वाहनों की पड़ताल की थी। इसमें एडीएम से लेकर एसडीएम समेत अन्य कई अधिकारियों की गाड़ियों के इंश्योरेंस से लेकर प्रदूषण प्रमाण पत्र भी खत्म मिले। 29 जुलाई के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। शासन ने संज्ञान लेते हुए जवाब मांगा है। इसके अलावा डीएम की तरफ से भी सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए नजारत अनुभाग के लिपिक को नोटिस जारी किया है, क्योंकि गाड़ियों के इंश्योरेंस और अन्य दस्तावेजों को पूरे कराने की जिम्मेदारी नजारत अनुभाग की होती है। हालांकि मंगलवार को पोर्टल के रिकॉर्ड से पता चला कि कुछ अधिकारियों की गाड़ियों के दस्तावेज पूरा करा लिए गए हैं। उधर, एआरटीओ प्रवर्तन की तरफ से भी सभी विभागों को पत्र भेजे गए हैं। इसमें एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में दस्तावेज पूरे नहीं होने पर सभी वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इन अधिकारियों की गाड़ियों के दस्तावेज हुए पूरे
- एडीएम प्रशासन गाड़ी संख्या यूपी16बीएम-5009 का इंश्योरेंस और प्रदूषण दोनों खत्म हो चुके थे, जो मंगलवार को कराए गए।
- एडीएम फाइनेंस की गाड़ी संख्या यूपी11एजी-0493 का प्रदूषण खत्म था। वह भी करा लिया गया।
- सीडीओ की गाड़ी संख्या यूपी15ईएफ-0933 का प्रदूषण 20 नवंबर 2024 से खत्म था, जो करा लिया गया।
- एसडीएम बेहट की गाड़ी संख्या यूपी11सीसी-3294 का इंश्योरेंस और प्रदूषण दोनों खत्म थे। दोनों दस्तावेज पूरे करा लिए गए।
- एसडीएम रामपुर मनिहारान की गाड़ी संख्या यूपी11एजी-0348 का प्रदूषण और फिटनेस दोनों खत्म थे। प्रदूषण करा लिया गया, जबकि फिटनेस अभी भी पोर्टल पर एक्सपायर दर्शा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसडीएम देवबंद की गाड़ी संख्या यूपी11एजी-0506 का प्रदूषण भी पास करा लिया गया।
-----------

इन्होंने नहीं कराया
- एडीएम न्यायिक की गाड़ी संख्या यूपी11एजी-0369 इंश्योरेंस और प्रदूषण अब भी खत्म है।
- नगरायुक्त की गाड़ी संख्या यूपी11सीटी-8838 का प्रदूषण अब भी खत्म है।
- एसडीएम नकुड़ की गाड़ी संख्या यूके07बीए-8000 के ड्राइवर का लाइसेंस डिजिटली इंपाउंड था, जिसका मंगलवार को पोर्टल पर रिकॉर्ड नहीं मिला।
सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का हर हाल में पालन कराया जाए। इसके अलावा लिपिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
- मनीष बंसल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed