फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fourth day of Daslakshan festival was celebrated as the best cleanliness religion

Saharanpur News: उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया दशलक्षण पर्व का चौथा दिन

Sun, 31 Aug 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The fourth day of Daslakshan festival was celebrated as the best cleanliness religion
नानौता के श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत जैन समाज
नानौता/चिलकाना/नकुड़/सरसावा/रामपुर मनिहारान। जिले के जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्व का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन


नानौता के श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी में श्री जी का अभिषेक भक्तिभाव के साथ किया गया व इसके उपरांत श्री जी की शांतिधारा की गई। शांतिधारा के पश्चात प्रभु जी की मंगल आरती की गई। जैन समाज कोषाध्यक्ष जिनेंद्र प्रसाद जैन उर्फ काकू जैन ने बताया की लोभ रूपी मैल से मुक्ति का भाव लाकर आत्मा को निर्मल करना ही उत्तम शौच धर्म है। इस दौरान अंकुर जैन, सुशील जैन, संदीप जैन, मनीष जैन, जिनेंद्र जैन, अजय जैन, भव्य जैन, छोटनलाल जैन आदि रहे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के श्री दिगंबर जैन मंदिर जयपुर से आए विद्वान अंश जैन एवं सक्षम जैन ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना एवं शांति धारा कराई। इसमें जैन समाज के संरक्षक सुधीर कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, राजीव जैन, संजय जैन, विपिन जैन रहे। चिलकाना के श्री दिगंबर जैन मंदिर में जयपुर से पधारे अरिहंत जैन शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति धारा नीरज जैन तथा जिनेंद्र कुमार जैन द्वारा की गई। सहारनपुर के ऋषभ जैन द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजन किया गया। दौरान साधना जैन, नीलम जैन, रेनू जैन, नेहा जैन, दीप्ति जैन, पूनम जैन, शालिनी जैन, अनीता जैन आदि रही।
नकुड़ के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पारसनाथ भगवान को अर्घ समर्पित किए गए और पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया गया। विधान पाठ नीलम जैन, रेमी जैन, निशा जैन, राखी जैन, रेखा जैन ने किया। जैन मिलन द्वारा निकाले गए लकी ड्रा में मास्टर दक्ष जैन, गुनगुन जैन, आदिति जैन लक्की रहे।
सरसावा में विद्वान रितेश जैन ने शौच धर्म का अर्थ समझाया। सायंकाल मंदिर में दीपकों के साथ भगवान की भक्ति तथा आरती की गई। इसके उपरांत एक मिनट प्रतियोगिता हुई। दिनेश जैन, नितिन जैन, संजय जैन, संदीप जैन, अंकित जैन, पारुल जैन आदि रहे।

रामपुर मनिहारान के मंदिर में श्री पुष्पदंत भगवान की प्रतिमा को पाण्डुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा की गई। इस दौरान पंडित अंकित शास्त्री, प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अमित जैन, सुधीर जैन, विद्यासागर जैन, शशांक जैन, अतुल जैन आदि रहे।

नानौता के श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत जैन समाज

नानौता के श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत जैन समाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed