Saharanpur: युवक की लाश मिलने से सनसनी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मृतक की नहीं हुई पहचान
Saharanpur News : युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर में ढमोला नदी से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद्र को बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली कि मोहल्ला गोविंदनगर के पास ढमोला नदी में एक युवक का शव पड़ा है। पता लगते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
बताया गया कि मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, युवक की हत्या कर शव ढमोला नदी में फेंके जाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह से स्पष्ट होगी।