फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The first day of the 52 prescription

पहले दिन लिए गए 52 पर्चे

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The first day of the 52 prescription
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
सहारनपुर में विधान सभा निर्वाचन 2017 की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन 50 से अधिक नामांकन पत्र लिए गए, मगर दाखिल एक भी नहीं हो सका। प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


कोर्ट रोड, जैन कॉलेज रोड और हकीकत नगर तिराहा पर नाकाबंदी की गई थी। पर्चा खरीदने के लिए पहुंचा कोई भी व्यक्ति कलक्ट्रेट से सौ मीटर के दायरे में वाहन लेकर नहीं जा सका।      
विज्ञापन

 
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में एक दिन पहले ही बैरीकेडिंग कर दी गई थी। नामांकन की प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होनी थी, मगर प्रशासनिक मशीनरी और पुलिस सुबह आठ बजे से ही तैनात दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट रोड, जैन कॉलेज रोड, हकीकत नगर तिराहा पर अस्थाई अवरोधक लगाकर नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस बल ने किसी भी नामांकन पत्र लेने वाले को वाहन लेकर कलक्ट्रेट नहीं पहुंचने दिया। कलक्ट्रेट के भी दोनों द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कलक्ट्रेट परिसर में एसपी सिटी संजय सिंह और सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर ने मोर्चा संभाले रखा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल और एसएसपी भारत सिंह यादव ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पहले दिन 52 नामांकन पत्र लिए गए। इनमें बेहट के लिए नौ, नकुड़ के लिए छह, सहारनपुर नगर के लिए आठ, सहारनपुर देहात के लिए चार, देवबंद के लिए 17, रामपुर मनिहारान के लिए तीन और गंगोह के लिए पांच पर्चे शामिल हैं। मगर पहले दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हो सका।       

 कलक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग और एंट्री पर भारी पुलिस बल तैनात होने की वजह से कलक्ट्रेट के अधिवक्ताओं को खासी परेशानी हुई। एक ओर जहां उनके क्लाइंट अंदर नहीं जा सके।

वहीं कई अधिवक्ताओं को भी रोका गया। इस पर सभी अधिवक्ता सदर तहसील के बाहर जमा हो गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी संजय सिंह और सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर ने पहुंचकर अधिवक्ताओं की बात सुनी। साथ ही उनके आग्रह पर एक बैरीकेडिंग भी हटवाई।      


कलक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम पहले ही दिन ठप रहा। शुक्रवार को कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0132-2726838 को कई बार डायल किया गया, मगर रिसीव नहीं किया गया। जब कंट्रोल रूम पहुंचकर जानकारी ली गई तो बताया गया कि यह नंबर खराब है। इसकी वजह से नामांकन संबंधी जानकारी लेने वालों को खासी परेशानी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed