फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fire department got control of the fire after 23 hours.

Saharanpur News: दमकल विभाग ने 23 घंटे बाद पाया आग पर काबू

Tue, 07 Mar 2023 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
The fire department got control of the fire after 23 hours.
पेपर मिल में लकड़ी के गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी
स्टार पेपर मिल के लकड़ी के गोदाम में लगी थी आग
विज्ञापन

आग बुझाने में 20 से अधिक पानी की गाड़ियां लगी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्टार पेपर मिल के लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने 23 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में 20 से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां लगी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे स्टार पेपर मिल के लकड़ी के गोदाम में लग गई थी। आग इतनी विकराल थी कि पास में ही स्थित भट्ठा कॉलोनी तक उसकी तपिश पहुंची और कुछ मकानों में दरारें आ गई। इसके साथ ही मकानों में भारी नुकसान हुआ। सूचना पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर और शामली से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया। आग बुझाने में दमकल विभाग की टीमें रात भर लगी रही। 20 से अधिक गाड़ियों का आग बुझाने में इस्तेमाल हुआ है। मंगलवार दोपहर दमकल विभाग ने 23 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। आग में लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

शुरू हुई जांच
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने घटना की जांच के लिए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में कोतवाली सदर बाजार की टीम को जांच के लिए लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एसएसपी ने बताया कि जांच चल रही है। अगर कोई दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed