फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The festival faded due to non-payment of outstanding sugarcane price

बकाया भुगतान नहीं होने से फीका किसानों का त्योहार

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The festival faded due to non-payment of outstanding sugarcane price
किसान राजबीर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में शुगर मिलों की कोताही से किसानों के त्योहार फीके रहेंगे। जनपद की चार चीनी मिलों पर किसानों के अभी भी 272 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके अतिरिक्त 35.88 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज के भी हो गए हैं।
विज्ञापन

गन्ना विभाग बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रहा है। जिले की छह चीनी मिलों में से मात्र देवबंद और शेरमऊ चीनी मिल ने ही पूरा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। वहीं, अन्य चार मिलों के किसान अभी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए तरस रहे हैं। गांगनौली मिल ने अभी तक 10 जनवरी, गागलहेड़ी ने 19 फरवरी, नानौता ने 23 मार्च और सरसावा शुगर मिल ने पांच अप्रैल तक खरीदे गए गन्ने का ही भुगतान किया है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से जिले की इन चारों चीनी मिलों में गन्ना सप्लाई करने वाले 103374 किसानों के त्योहार फीके रहेंगे।
विज्ञापन

रबी की फसलों की बुआई में परेशानी
गांव उसंड निवासी किसान यशपाल सिंह कांबोज का कहना है कि अभी तक गत वर्ष डाले गए गन्ने का आधा भुगतान भी नहीं हो पाया है। इससे उनके सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई है। वे त्योहार और रबी फसलों की बुआई के लिए पैसों के इंतजाम को लेकर टेंशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का खर्च चलाना भी हुआ मुश्किल
नागल निवासी नवाब सिंह ने बताया कि वे छोटी जोत के किसान हैं। ये सारी जमीन में गन्ने की फसल पैदा करते हैं। शुगर मिल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान बहुत धीमी गति से कर रहा है। जिससे घर का खर्च चलाना ही मुश्किल हो गया है। ऐसे में दीपावली पिछले सालों अपेक्षा फीकी ही रहेगी।
पिछड़ रही रबी की बुआई
नारायणपुर गांव के प्रधान राजवीर सिंह ने बताया कि उनका गन्ना सरसावा शुगर मिल में सप्लाई होता है। मिल ने अभी तक केवल पांच अप्रैल तक का ही भुगतान किया है। किसानों के सामने आर्थिक परेशानी होने से रबी फसलों की बुआई से लेकर त्योहार मनाने तक में दिक्कत होगी।
खर्च चुनौती से कम नहीं
ग्राम अगवानहेड़ा निवासी किसान दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। घर और बीमारी का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दीपावली से लेकर भैयादूज जैसे त्योहारों के खर्च को पूरा करना किसानों के लिए चुनौती से कम नहीं है।
जिले की दो चीनी मिलों ने पूरा भुगतान कर दिया है। चार चीनी मिलों पर 272 करोड़ रुपये अभी बकाया हैं। बकाया भुगतान कराने के लिए शुगर मिलों पर दबाव बनाया हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही बकाया भुगतान हो जाएगा।- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी

इन शुगर मिलों पर है बकाया
मिल ----------- बकाया भुगतान
गांगनौली ------- 140.22 करोड़
गागलहेड़ी -------- 38.57 करोड़
नानौता ----------- 58.45 करोड़
सरसावा ---------- 35.06 करोड़
(नोट: गन्ना विभाग के 30 अक्तूबर के आंकडों के अनुसार)

किसान नवाब सिंह

किसान नवाब सिंह- फोटो : SAHARANPUR

किसान यशपाल सिंह काम्बोज

किसान यशपाल सिंह काम्बोज- फोटो : SAHARANPUR

किसान दिलीप सिंह चौधरी

किसान दिलीप सिंह चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed