{"_id":"5f8dcb0d8ebc3e9b8134949d","slug":"the-farmers-of-bhakiyu-tomar-reached-meerut-to-surround-the-md-saharanpur-news-mrt506987338","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी का घेराव करने मेरठ पहुंचे भाकियू तोमर के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी का घेराव करने मेरठ पहुंचे भाकियू तोमर के किसान
विज्ञापन
मेरठ पावर कार्पोरेशन के एमडी का घेराव करने के लिए रवाना होते भाकियू तोमर के किसान
- फोटो : SAHARANPUR
एमडी का घेराव करने मेरठ पहुंचे भाकियू तोमर के किसान
छुटमलपुर। मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का घेराव करने के लिए सोमवार को भाकियू (तोमर) के मंडल प्रभारी की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी कर रवाना हुए।
इस दौरान मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने कहा कि बिजली अफसरों की मनमर्जी और निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते किसान और मजदूर परेशान हो चुके हैं। बिलों को बढ़ाकर भेजने के साथ इन्हें ठीक कराने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। एक एक उपभोक्ता के नाम पर दो दो कनेक्शन दर्शाते हुए मानसिक शोषण किया जा रहा है। जिला महासचिव प्रधान संजय कांबोज और जिला सचिव प्रधान जाकिर अंसारी ने कहा कि इस उत्पीड़न के खिलाफ मेरठ में एमडी का घेराव किया जाएगा। मंडल कार्यालय से किसान नारेबाजी करते हुए पैदल ज्योति किरण चौक पर पहुंचे। जहां से वाहनों में सवार होकर मेरठ के लिए रवाना हुए।
इस दौरान ब्लाक उपाध्यक्ष विजय राणा, मंडल प्रभारी प्रतिनिधि वीरेंद्र राणा, गंगाली नगर अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह फौजी, नानका नगर अध्यक्ष शहजाद अंसारी, छुटमलपुर नगर अध्यक्ष हाजी सलीम अहमद, विक्की राणा, दीपक कुमार आदि शामिल रहे।