फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The farmer's condition is critical, serious allegations were made against three people including an officer

Saharanpur News: किसान की हालत गंभीर, एक अधिकारी समेत तीन पर लगाए संगीन आरोप

Mon, 10 Mar 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The farmer's condition is critical, serious allegations were made against three people including an officer
सुलतानपुर में पीड़ित किसान के घर गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : संवाद
चिलकाना (सहारनपुर)। जमीन की पैमाइश एवं कब्जे के विरोध में आग से जलकर घायल हुए किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। किसान का वीडियो जारी हुआ है, जिसमें प्रशासन के एक अधिकारी समेत तीन लोगों पर संगीन आरोप लगाए। साथ ही किसान ने खुद तेल डालकर आग लगाना भी स्वीकार किया है। उधर, पीड़ित परिवार ने आत्मदाह करने एवं अन्न, जल त्यागने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, सुल्तानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रहने वाले सरदार वेद प्रकाश का जमीन का विवाद करीब 10 साल से जैन मंदिर समिति से चल रहा है। शनिवार को एसडीएम सदर अंकुर वर्मा, जैन समाज के लोगों और पुलिस बल के साथ विवादित जमीन पर जैन पक्ष को कब्जा दिलाने पहुंचे थे। एसडीम के पहुंचते ही सीमेंट के पिलर भी मौके पर पहुंचे। सरदार वेद प्रकाश ने जमीन पर पिलर लगाने से करने से मना किया।
विज्ञापन

आरोप है कि परिवार के लोगों के आसपास पुलिस तैनात कर दी। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया। घर की दो महिलाओं को पुलिस ने घर से उठाकर थाने भिजवा दिया। वेद प्रकाश ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज पिलखनी में गंभीर हालत में बयान में आरोप लगाया था कि एक अधिकारी समेत तीन लोग इस पूरे घटनाक्रम के दोषी हैं। किसान वेदप्रकाश जिंदगी के लिए जूझ रहा है। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब 90 फीसदी शरीर जला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परिवार के लोगों का मेडिकल कराकर पिलाया जूस
सरदार वेदप्रकाश के परिवार की महिलाओं तथा अन्य लोगों ने शनिवार से घर में चूल्हा भी नहीं चलाया है। सभी लोग भूखे, प्यासे बैठे हैं। रविवार को एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने परिवार के लोगों का मेडिकल कराया। उसके बाद सभी को जूस पिलाया। नायाब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी व पुलिस भी घर पहुंची। परिवार को सांत्वना दी। वेद प्रकाश के भाई की पत्नी विनोद ने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जमीनी का विवाद अदालत में चलने के बावजूद दूसरे पक्ष को कब्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विनोद ने बताया कि धारा 80 के चलते तहसील कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। इस जमीन की फाइलें मंडलायुक्त कार्यालय में लंबित हैं, जिस कारण प्रशासन को कोई कार्यवाही करने का अधिकार भी नहीं है।

- आज पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसान नेता वेदप्रकाश के घर पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय ने परिवार को हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया। कहा कि सोमवार को पूरे घटनाक्रम को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, डीआईजी और एसएसपी के समक्ष रखा जाएगा। इस घटनाक्रम में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed