फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The eighth day of Dashlakshana celebrated as the best renunciation religion

उत्तम त्याग धर्म के रुप में मनाया दशलक्षण का आठवां दिन

Wed, 07 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The eighth day of Dashlakshana celebrated as the best renunciation religion
चिलकाना जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : SAHARANPUR
उत्तम त्याग धर्म के रुप में मनाया दशलक्षण का आठवां दिन
विज्ञापन

सहारनपुर, नकुड़/ रामपुर मनिहारान/ चिलकाना/ नानौता। शांतिनाथ भगवान को नमन करते हुए पर्यूषण पर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म एवं रत्नत्रय की पूजा के साथ मनाया गया। इसमें उत्तम त्याग धर्म की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया कि आधी आय परिवार, एक चौथाई आपत्ति के लिए एवं एक चौथाई का दान ही उत्तम त्याग है।
नकुड़ में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं चंद्रप्रभु चैतालय में दशलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की पूजा के साथ शांतिनाथ भगवान एवं आदिनाथ भगवान को अर्घ्य समर्पित किए गए। रात्रि में महिला जैन मिलन की ओर से आयोजित भजन पर प्रतियोगिता में निर्णायक सरिता जैन, बीना जैन, अंजलि जैन ने सिद्धि जैन, सिद्धार्थ जैन को प्रथम, नियति जैन, दक्ष जैन को द्वितीय, आस्था जैन, गुनगुन जैन, प्रत्यक्ष जैन को तृतीय घोषित किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में चातुर्मास कर रहे जैन संत आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मोहल्ला इकराम में स्थित प्राचीन जैन मंदिर में श्री जी के अभिषेक और शांतिधारा के पश्चात महावीर पूजा, आदिनाथ पूजा, सोलहकरण पूजा, पंचमेरू पूजा, दशलक्षण पूजा, उत्तम त्याग धर्म की पूजा मुख्य रूप से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना श्री दिगंबर जैन मंदिर में शांतिधारा अंकुर जैन के परिवार द्वारा की गई। पंडित मनीष शास्त्री ने त्याग दान धर्म के महत्व के बारे में बताया। मनु जैन के संयोजन में धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नानौता के मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी में चल रहे दशलक्षण महापर्व में अभिषेक का मौका मनोज जैन, आशीष जैन, अनिल जैन, आकाश जैन, मनोज जैन सराफ, विशाल जैन, जिनेंद्र जैन आदि को मिला।

रामपुर मनिहारान के प्राचीन जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

रामपुर मनिहारान के प्राचीन जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

नकुड़ में पूजा अर्चना करते जैन श्रद्वालु

नकुड़ में पूजा अर्चना करते जैन श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed