फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The door of the ancient palace in Ranadeva fell in the rain

बारिश में गिरा रणदेवा में प्राचीन महल का दरवाजा

Fri, 14 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The door of the ancient palace in Ranadeva fell in the rain
रणदेवा गांव में गिरा महल का दरवाजा। - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रणदेवा गांव में स्थित ऐतिहासिक महल का मुख्य द्वार भरभरा गिर गया है, जिसके मलबे में बराबर में रहे एक व्यक्ति का मकान भी दब गया है, घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पुरातन विभाग पर महल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मरम्मत की मांग की है। गांव के पूर्व प्रधान सतीश चंद, नरेश शर्मा, विजयपाल, बृजेश कुमार, हंसराज, अनुज, राम भगत शर्मा आदि ने बताया कि गांव में करीब 400 वर्ष पूर्व प्यारे जी महाराज की याद में उनके अनुयायियों द्वारा यह महल बनवाया गया था। देखभाल के अभाव में महल निरंतर जर्जर स्थिति में होता चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7:45 बजे महल का मुख्य द्वार का एक हिस्सा गिर गया है महल के बराबर में रहने वाले राजेंद्र पुत्र किशोरी चंद्र के मकान का एक कमरा भी मलबे में दब जाने से गिर गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुरातन विभाग द्वारा महल की देखभाल की जाती रहती तो महल को बचाया जा सकता था। ग्रामीणों ने महल की मरम्मत कराए जाने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed