फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The department became alert as soon as the datesheet was released

डेटशीट जारी होते ही चौकन्ना हुआ विभाग

Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
The department became alert as soon as the datesheet was released
-यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जिले में शामिल होंगे 67,313 परीक्षार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट जारी होते ही विभाग, विद्यालय और विद्यार्थी सक्रिय हो गए हैं। एक ओर जहां विभाग ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए। वहीं छात्र भी डेटशीट के आधार पर प्लालिंग कर तैयारी करने में जुट गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथि और डेटशीट जारी कर दी है। दसवीं और 12वीं की यह परीक्षाएं 24 मार्च से एक साथ शुरू होंगी। परीक्षा 12 अप्रैल तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में इस बार 101 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दसवीं और 12वीं के 67,313 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं दो पालियों ही में होंगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11:15 बजे तक था दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 05:15 बजे तक चलेगी। केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर, चहारदीवारी, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर विभाग की ओर से तैयारी पूरी है। दोनों कक्षाओं का पाठ्यक्रम पहले ही पूर्ण कराया जा चुका है। रिविजन भी हो चुका है। परीक्षार्थियों की मदद के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed